Spread the love

सिंहभूम श्रोत्रिय ब्राह्मण समाज के जिला इकाई की हुई बैठक…

सरायकेला संजय मिश्रा:सरायकेला। सिंहभूम श्रोत्रिय ब्राह्मण समाज के सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिओम नगर मैदान में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने किया. सर्वप्रथम समाज के आदर्श भगवान परशुराम जी एवं महान राजनीतिज्ञ नीतिशास्त्र अर्थशास्त्र के ज्ञाता श्रोत्रिय ब्राह्मण सिरोमणी चाणक्य जी को श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया.

Advertisements
Advertisements

बैठक में सर्वसम्मति से समाज के लोगों के बीच बृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही संघ के कार्यालय हेतु जमीन चिन्हित करने व खरीद हेतु प्रयास प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से सिकू शर्मा, अंबुज कुमार पाण्डेय, बिनोद पांडेय, रमाशंकर पाण्डेय, जितेंद्र पांडेय, शंकर पाण्डेय, कृष्ण पांडेय, प्रभाकर पाण्डेय, रामजी पांडेय, प्रहलाद पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, राहुल पांडेय, गोलू पांडेय आदि उपस्थित रहे.

You missed