Advertisements

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने किया नामांकन दाखिल, घाटशिला में आमसभा का हुआ आयोजन
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) बहरागोड़ा विधानसभा से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने घाटशिला के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बहरागोड़ा चित्रेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे. इस दौरान डॉ गोस्वामी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता दीपक प्रकाश एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी थे. नामांकन के उपरांत पावड़ा मैदान में एक आमसभा का आयोजन किया गया.
Advertisements


