Advertisements
Spread the love

 

कोवाली पुलिस की फिर से बड़ी कार्रवाई, कोवाली पुलिस ने कुंदरु कोचा में अवैध देसी शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 200 किलो महुआ जावा को किया नष्ट…

जमशेदपुर/ पोटका ; अभिजीत सेन
पोटका के कोवाली थाना अंतर्गत कुंदरु कोचा पहाड़ी के नीचे नदी किनारे सोमवार11-9- 2023 को गुप्त सूचना के आधार पर कोवाली पुलिस पहुंचकर छापामारी करते हुए अवैध तरीके से चलाया जा रहा कुंदरु कोचा पहाड़ी के नीचे देसी शराब भट्टी को ध्वस्त किया । मौके पर कोवाली पुलिस द्वारा 200 किलो महुआ जावा को विनष्ट किया गया। बही कोवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब भट्टी के विरुद्ध में पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

वही कुंदरु कोचा पहाड़ी के नीचे अवैध तरीका से चलाया जा रहा था देसी शराब भट्टी संचालक पुलिस के गिरफ्तार में नहीं आ पाया है। पुलिस द्वारा खोज बिन जारी है। छापामारी में कोवाली थाना के एसआई पवन कुमार, धीरज कुमार, नफीस अहमद ,राजेंद्र किस्को के साथ पुलिस के जवानों उपस्थित रहे।

You missed