Spread the love

बिहार : सवधान ! बिहार के 26 जिलों में 21-22 मार्च को होगी बारिश

संजय कुमार विनीत… ✍️

बिहार : बिहार में मौसम का मिजाज अभी बदलने वाला है। इसे लेकर पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र के पुर्वानुमान के अनुसार बिहार के लगभग 70 फीसदी हिस्से में लगभग 26 जिलों में 21-22 मार्च को 30 -40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और मेघ गर्जना के साथ बारिश होगी और 6 जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आगे बताया है कि 21 और 22 मार्च को बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में तेज हवा चलने, भयंकर बारिश होने के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। शेखपुरा, खगड़िया, बांका, मुंगेर, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में ज्यादा गर्मी रह सकती है। इसके अलावा कई जिलों में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में सुबह और शाम में ठंड महसूस होगी।

You missed