
सड़क पार कर रही 50 वर्षीय महिला की बाइक टक्कर; गंभीर रूप से घायल हुई रेफर…
सरायकेला: संजय मिश्रा ।
सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बाबूडीह मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में सड़क पार कर रही बेगनाडीह निवासी 50 वर्षीय महिला रूपा महतो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद सड़क से गुजर रहे पूर्व खरसावां विधायक मंगल सिंह सोय ने अपनी वाहन रोककर एंबुलेंस को कॉल कर घायल रूपा महतो को सदर अस्पताल भेजवाया।

जहां चिकित्सकों ने रूपा महतो के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बेगनाडीह निवासी रूपा महतो की मां का देहांत हो गया था। जिसके घाट कर्म में शामिल होने के लिए वह अपने गांव बेगनाडीह से जोरडीहा जा रही थी। इसी क्रम में बाबूडीह मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

