Advertisements
Spread the love

भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन  अयोजित

Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका । भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला द्वारा दुमका विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया ।  इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू ने की। मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉ० पवन केसरी ने किया तथा सम्मेलन के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू द्वारा किया गया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री एवं सारठ के पूर्व विधायक रणधीर सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व सांसद सुनील सोरेन तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज आर्या विशेष रूप से मौजूद रहे

मुख्य वक्ता रणधीर सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा

भारतीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने आमूलचूल परिवर्तन किया है। भाजपा ने परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद, विकासवाद और अंत्योदय को राजनीति की मुख्यधारा में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत बीते 11 वर्षों में ‘विकसित भारत’ की ओर तेज़ गति से अग्रसर हुआ है। यह यात्रा मात्र आर्थिक प्रगति की नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की है। मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाएं आज अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन में बदलाव ला रही हैं।”

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कैडर आधारित संगठन है। हम सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए राजनीति करते हैं। चुनावी सफलता का मूल मंत्र हमारी कार्यपद्धति, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की समर्पित भावना है। झारखंड में भाजपा निरंतर संगठनात्मक विस्तार कर रही है, और प्रत्येक गांव, टोला और बूथ तक हमारी मजबूत उपस्थिति इसका प्रमाण है।

अनुज आर्या ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और आने वाले समय में जनसंपर्क और जनआंदोलन के माध्यम से जनता के विश्वास को पुनः अर्जित करना है।

जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया सम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह, डॉ अंजुला मुर्मू, निवास मंडल,डॉ अमिता रक्षित,जिला मंत्री गुंजन मरांडी,सोनी हेंब्रम,सुजीत यदुवंशी,दिनेश सिंह,मंडल अध्यक्ष गणपति पाल,सहदेव मरांडी,मणिलाल गृही,नरेश चंद्र मंडल,मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल,श्रीधर दास,ममता साह,ओम केसरी,अमन राज,मनीष कुमार,बिक्की राउत,पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा,अजय गुप्ता,रामवतार भलोटीया,नीतू झा,गायत्री जायसवाल,टिंकू गण जूही शाह,रानी सिंह,दीपाली मंडल,प्रवीण भदौरिया,आनंद कुमार,इंद्रजीत कुमार,अरविंद दुबे सहित सभी शक्तिकेंद्र,बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।