Advertisements
Spread the love

भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी कल करेंगे नामांकन, घाटशिला में जनसभा के साथ जुटेगा हजारों का जनसमूह

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी आगामी कल गुरुवार को भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पूर्व वे सुबह 8:00 बजे चित्रेश्वर बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, जिसके बाद घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Advertisements

इस विशेष अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो, और राज्यसभा सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद घाटशिला में एक भव्य जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें ये प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बहरागोड़ा विधानसभा के कार्यकर्ता पूरी जोश और उमंग के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हैं। हजारों की संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे घाटशिला में भारी जनसमूह देखने को मिलेगा।

भाजपा की ओर से नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच अभूतपूर्व ऊर्जा देखने को मिलेगी।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?