Spread the love

भाजपा के जिला पदाधिकारियों की हुई संगठनात्मक बैठक।

सरायकेला। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में सरायकेला स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की संगठात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय महतो ने बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा हैदराबाद में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए गए फैसले के अनुरूप कई कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर होने को है जिसे संपादित करना है। आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाना है। और किसी भी हाल में आने वाले चुनावों को जितना है उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिला महामंत्री राकेश सिंह ने प्रदेश से दिए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के हरेक घरों पर हर्षोलास और गौरव के साथ तिरंगा फहराने का कार्य किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए गणेश माहली ने कहा कि हमे एकजुट होकर आगामी चुनावों को जितने के लिए लग जाना है। सिंहभूम लोकसभा प्रभारी उदय सिंहदेव ने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू का अपमान कर रही है। ऐसे तत्वों को मुहतोड़ जवाब देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर झारखंड का सम्मान बढ़ाया है। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के हर सामान्य आदमी, आदिवासी और महिला के लिए सम्मान की बात है। द्रौपदी मुर्मू के जीत को उत्सव के रूप में मनाना है।

बैठक में खाली पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिला मंत्री के रूप में अभिजीत दत्ता, युवा मोर्चा में महामंत्री अमरेश गोश्वामी, एस.टी मोर्चा के महामंत्री सोमनाथ मांझी के नामों की घोषणा की गई। बैठक के अंत में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के स्वर्गीय अनिल सिंह और एस टी मोर्चा के जिला महामंत्री स्वर्गीय मोहन मुखी को दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजली दी गई। संपन्न हुए आज के बैठक में मुख्य रूप से सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, जिला उपाध्यक्ष शकुंतला महाली, मंजू बोदरा, जिला महामंत्री मधु गोराई, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, कुबेर सारंगी, मनोज महतो, संजय सरदार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान, युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्या, मीडिया सहप्रभारी ललन शुक्ला, राजकुमार सिंह, सोहन सिंह, आई.टी सेल के पंकज कुमार, निरंजन मिश्रा, दिवाकर सिंह, मंडल अध्यक्ष बिरेंदर सिंह, प्रशांत महतो, बिमल साहू, अमितेश अमर, कुबेर सारंगी, सूर्या देवी, प्रशांत महतो, बद्री दरोगा, होफना सोरेन, चिनिवास महतो, खगेन महतो, भारत महतो, अभिजीत दत्ता, तुषारकांत दूबे उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed