
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा दुमका ने मनाया जोरदार उत्सव

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता
दुमका । बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई ने आज ज़बरदस्त उत्सव मनाया। जिलाध्यक्ष गौरव कांत के नेतृत्व में टीन बाजार चौक पर भव्य आतिशबाज़ी की गई और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। पूरे क्षेत्र में माहौल विजय के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने कहा—
“यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर बिहार की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। जनता ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को स्पष्ट रूप से नकारते हुए विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए की यह प्रचंड विजय राष्ट्रवादी विचारधारा की मजबूती और जनता की उज्ज्वल भविष्य की आशाओं का प्रतिबिंब है।
गौरव कांत ने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और सेवाभाव ने देश के प्रत्येक वर्ग के जीवन में भरोसे और प्रगति का संदेश दिया है, और बिहार का यह जनादेश उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, अनुज आर्या, अमिता रक्षित, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मार्शन ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, मनोज साह, दीपक स्वर्णकार, नवल किस्कू, मृणाल मिश्रा, पंकज वर्मा, अजय गुप्ता, रूपेश मंडल, सुजीत यदुवंशी, श्रीधर दास, दीप्तांशु कोचगवे, ओम केसरी, संतोष सोरेन, अमन राज, किशोरेंद्र दास, गोविंद दान, दिनेश सिंह, इब्राहिम टुडू, मनीष कुमार, राजेश वर्मा, ऋषिकेश गुप्ता, रामकृष्ण हेंब्रम, कुश पाल, इंद्रजीत कुमार, संतोष साह, गायत्री जायसवाल, रानी सिंह, दीपाली मंडल, लक्ष्मण पंडित, वीरेंद्र मरांडी, महेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शामिल सभी ने एकजुट होकर एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

