Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने की मंडल स्तरीय बैठक; पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिए टिप्स…

सरायकेला (संजय मिश्रा)। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी के तत्वावधान भाजपा जिला कार्यालय में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त महत्वपूर्ण बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। बैठक में मंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आवश्यक टिप्स दिए। जिसमें उन्होंने आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारी, सांगठनिक मजबूती और आम जनता के साथ संवाद की जानकारियां दीं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में यह बैठक का आयोजन हो रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता अपनी ठोस पहल से भाजपा को शिखर तक पहुंचाने के लिए और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। बैठक में सांगठनिक मजबूती को लेकर गहन चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई। बैठक को पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, गणेश महाली, रमेश हांसदा ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का कार्य किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार चौधरी, अभिषेक आचार्य, राजकुमार सिंह, सुमित चौधरी, बीजू दत्ता, बद्री दारोघा एवं मनोज महतो सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements