Spread the love

झारखंड सरकार के खिलाफ लगातार भाजपाई विरोध प्रदर्शन करता जा रहा है, भाजपा के जिला मंत्री राहुल पांडेय ने नारा लगाया “युवाओं की है ललकार हटाएंगे हेमंत सोरेन सरकार”

घाटशिला (दीपक नाग, झारखंड न्यूज ब्यूरो हेड) जादूगोड़ा मंडल के केन्दाडीह दुर्गा मंदिर परिसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से जादूगोड़ा के प्रभारी जिला मंत्री राहुल पांडेय जी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल पांडे जी ने कहा युवाओं की है ललकार हटाएंगे हेमंत सोरेन सरकार आगामी 23 अगस्त शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली रांची चलो कार्यक्रम को लेकर आज बैठक किए हेमंत सोरेन सरकार की कुशसान एवं अकर्मण्यता एवं अक्षमता के कारण राज्य में अराजकता का माहौल है झामुमो कांग्रेस एवं राजद की महागठबंधन सरकार ने राज्य के युवाओं को धोखा दिया है राज्य सरकार की युवा विरोधी मानसिकता के कारण झारखंड के लाखों युवक युवतियों का भविष्य अंधकार में हो गया है हेमंत सोरेन 2019 में किए गए बादो का हिसाब देना होगा आपको बताना होगा 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा क्या हुआ बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ स्थानीय नियोजन नीति का वादा क्या हुआ ऐसे कई तरह का झूठा वादा जो हेमंत सरकार करके रखा हुआ है इसके लिए हेमंत सोरेन का आवास को घेरा जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड प्रमुख रामदेव हैंब्रम, गुरुचरण राजबाड युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिक्रम सिंह , युबा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल पटनायक, मनोज सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंचल दास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सूजन मन्ना, वरुण सिंह, सुशांत झा, मनोज महतो, नीरज सिंह, रोहित अग्रवाल, हेमंत राजबड, शांतनु रजवाड़, दसमत मुर्मू, केदारनाथ मिश्र, देवाशीष दास, चंदन नामाता, देवंसु उपाध्याय, समेत सभी बूथ अध्यक्ष भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed