Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता जिप सदस्य शंभु मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का 66वां जन्मदिन…

सरायकेला। जिला परिषद सदस्य सह ग्रामीण फुटबॉल अकादमी के संस्थापक प्रमुख सह भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अकैडमी के सदस्यों के साथ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार पार्टी कार्यकर्ताओं और अकादमी के सदस्यों के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने सभी उपस्थित जनों के साथ बाबूलाल मरांडी के दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से सशक्त होकर उभरेगी।

और बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आगामी चुनाव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा। इस अवसर पर मुनमुन सिंह, शिवराम बास्के, करमु मुखी, करम चाँद सोरेन, डोमन कैवर्त, लालू सोरेन, निमाई तंतुबाई, राकेश महतो, विनोद मंडल, कालीपद सरदार, उमेश महतो, जोगेन तांती, मंगल मार्डी, भागीरथी मंडल, बुद्धेश्वर कुंभकार, गणेश टुडू, अभिषेक लोहार, मानु सोरेन, अनिल कुमार सोरेन, काशीनाथ हांसदा एवं हरिपद नायक सहित दर्जनों की संख्या में अकादमी के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?