Advertisements

हुदू डुमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ग्रामीण और संघ 10 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करेंगे आमरण अनशन…
सरायकेला : संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। हुदू डुमरा सड़क निर्माण और राजनगर में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आगामी 10 जुलाई को भाजपा नेता रमेश हांसदा ग्रामीणों के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करेंगे। सर्किट हाउस सरायकेला में बैठक कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जनहित के मुद्दे के 10 मांगों को लेकर उनके नेतृत्व में ग्रामीणों का आमरण अनशन 10 जुलाई से किया जाएगा।
जिसमें शारदाबेड़ा हुदू को डुमरा सड़क निर्माण संघर्ष समिति एवं राजनगर नगर प्रखंड विकास संघर्ष समिति द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर मनसा मुर्मू, रामू सरदार, रामेश्वर मंडल, गोलक प्रधान, राम प्रसाद महतो, सीताराम हांसदा, चतुर हेंब्रम, सिविल देवगम, परेश महतो, ठाकुरा मुर्मू, माइकल महतो, सपन महतो, चिन्मय महतो एवं विशु महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
SARAIKELA NEWS :सरायकेला की दीपिका ने किया नाम रोशन; गेट 2022 में 75 वा रैंक हासिल कर दो कंपनियों के...
चंदूका मिनरल्स एंड केमिकल्स की मालिक संगम अग्रवाल की मुसबतें बढ़ी, सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट मंहगा...
Saraikela : फरार चल रहा अपराधी संजय सरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, अपराधकर्मी कलीम खान पर गोली चलाने का ...

