Advertisements
Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत और अभिनंदन…

केक काटकर जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का जन्मदिन मनाते हुए दिया आशीर्वचन…

संजय मिश्रा सरायकेला:चाईबासा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा जिला कार्यालय में कुछ देर के लिए रुक कर कार्यकर्ताओं से मिले। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का सरायकेला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बाबूलाल मरांडी के जिला आगमन पर उनका सभी कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन किया। कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि अबकी बार 400 पार का हमारा लक्ष्य है, इसी के निमित आज चाईबासा में सिंहभूम लोकसभा के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है।

Advertisements

श्री मरांडी ने कहा कि दुर्भाग्य से हम पिछले चुनाव में यह सीट हार गए थे। लेकिन आप कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार यह सीट हम जरूर जीतेंगे। हमें आम जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार लुटेरी सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को चाहिए कि झारखंड को लूटने वालों को सजा दिलवाएं। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व महापौर बिनोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, गणेश माहली, बॉबी सिंह, राकेश सिंह मंचासीन रहे।

बाबूलाल मरांडी की उपस्तिथि में जिला कार्यालय में जिला कोषाध्यक्ष सह सरायकेला नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। जिसमें बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर केक काटते हुए मनोज कुमार चौधरी को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने का आशीर्वचन दिया। मौके पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि आज वे अपने जन्मदिन के अवसर पर बाबूलाल मरांडी का शुभकामना प्राप्त कर अभिभूत हुए हैं। यह उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय जन्मदिन रहेगा। कार्यक्रम में राजा सिंहदेव, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, सूर्या देवी, सोहन सिंह, बद्री दरोगा, ललन शुक्ला, राजकुमार सिंह, जॉनी हाजरा, बीजू दत्ता, कृष्णा राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?