Advertisements
Spread the love

 

 

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने मंदिरों का किया साफ सफाई…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शनिवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया.

Advertisements

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल से दुर्गा मंदिर के फर्श को साफ किया. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सदियों के संघर्ष के वाद 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मन्दिर में प्रभु श्रीराम बिराज रहे हैं.

अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनिया के करोड़ों लोगों में अपार उत्साह है. उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को अपने घरों के द्वार पर राम ज्योति के रूप में दिआ प्रज्वलित करने का आग्रह किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों के रामभक्तों को रामलला के दर्शन एवं पूजन करने हेतु अयोध्या भ्रमण की व्यवस्था करेगी.

29 जनवरी तथा 19 फरवरी को जमशेदपुर से अयोध्या तक के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी. 20 स्लीपर कोचयुक्त इन ट्रेनों में रामभक्तों को भोजन तथा जलपान मुहैया कराई जाएगी. पार्टी कार्यकर्ता अयोध्या में रामभक्तों के ठहरने, भोजन एवं रामलला के दर्शन की व्यवस्था करने में सहयोग करेंगे. इस मौके पर भाजपा नेता साधन मल्लिक, सुरेश सिंह, देवशीष मंडल, दिलीप महतो, तपन बेरा, महादेव महतो , तपन नायक , हिमांशु बेरा, उत्तम मुर्मू, रमानाथ महतो, शत्रुघ्न मुंडा, अप्पु दास, मुन्ना भारती, परिमल दास, बनमाली दास, मुरली मनोहर दास, बलराम दास, रोहित पति, रमानाथ महतो आदि शामिल थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?