Spread the love

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत भाजपा का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय ओड़िया सम्मेलन 8 को; झारखंड प्रदेश आयोजन मंडली के संयोजक कुणाल सारंगी ने बैठक कर तैयारी कर लिया जायजा…

सरायकेला Sanjay । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के तत्वाधान में ओड़िया दिवस के अवसर पर दुर्गापूजा मैदान में आगामी 8 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय ओड़िया सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला किया गया है। आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के निमित सरायकेला परिसदन में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड प्रदेश के आयोजन मंडली के संयोजक सह पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मितल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

कुणाल सारंगी ने बताया कि आगामी 8 अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, के अलावा ओड़िया भाषा बोलने वाले कई बड़े चेहरे सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरायकेला की वैश्विक पहचान छऊ नृत्य की वजह से है। सरायकेला टाउन में ओड़िया बोलने वाले ज्यादातर लोग रहते है। इसीलिए सम्मेलन के लिऐ आयोजको की पसंद सरायकेला बनी। श्री सारंगी ने बताया कि इस समेलन में ओड़िया भाषा से जुड़े संस्कृति, कला, साहित्य के साथ साथ खान पान का भी समावेश होगा। कुणाल सारंगी ने यह भी कहा कि सम्मेलन को व्यापक और भव्य बनने के लिए कोल्हान के तीनो जिलों में ओड़िया समाज के बीच काम करने वाले सभी संस्थाओं का सहयोग लेने का प्रयास किया जाएगा।

प्रेम मितल ने अपने संबोधन में बताया कि कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य है कि झारखंड प्रदेश के विकास यात्रा में झारखंड में निवास करने वाले अन्य भाषा भाषी समाज के लोगो का भी सम्मान हो। यह ऐसे लोग हैं जिन्होंने राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज के आयोजित बैठक में कृष्णा प्रधान, सुशील सारंगी, श्रीमती रीता दुबे, सोहन सिंह, बद्री दरोगा, नंदू पांडे, श्रीमती रूपा पति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed