Advertisements
Spread the love

चार राज्यों की विधानसभा चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत

पर कोलाबीरा में निकला भव्य विजय जुलूस……

सरायकेला। चार राज्यों की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत पर कोलाबीरा में भाजपाइयों द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया।

Advertisements

 

 

 

 

जिसमें खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल के नेतृत्व में निकाले गए उक्त विजय जुलूस में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, विमल कुमार साहू, अभिषेक आचार्य, संजय सरदार, मुजाहिद खान, रंजीत बारिक, संतोष महतो, अक्षय पंडा, महादेव महतो, मोहम्मद कुद्दुस, मोहम्मद जावेद, पागा सरदार, विनोद मंडल, काली पदो सरदार, अजय महतो एवं अभिराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुलाल की होली खेलते हुए सभी ने एक दूसरे को बधाई देकर भारतीय जनता पार्टी के जयकारे लगाते हुए खुशियां मनाई।