
अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने 109 बूथों के BLA2 की सूची प्रदेश कार्यालय को सौंपी

Arjun Kumar Pramanik……✍️
अनगड़ा(राँची) : आज अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री एतवा उरांव ने अनगड़ा कांग्रेस कमिटी की 21 पंचायतों के 109 बूथों के लिए तैयार की गई BLA2 सूची झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी संजय कुमार को सौंपी। इस दौरान सक्रिय कांग्रेस नेत्री देवकी कुमारी भी उपस्थित रहीं। जल्द ही झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, खिजरी विधायक एवं विधायक दल के उपनेता श्री राजेश कच्छप, जिला अध्यक्ष श्री सोमनाथ मुंडा तथा निर्वाचन आयोग के अधिकारी इन सभी BLA2 कर्मियों के साथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये सभी BLA2 सरकारी BLO के साथ संयुक्त रूप से कार्य कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग ही इन BLA2 की औपचारिक नियुक्ति करेगा, जिसके लिए पोर्टल की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

