Spread the love

खरसावां में लगा प्रखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर; 260 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर बांटी गई दवाइयां…

आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है: सुनिता…

सरायकेला संजय मिश्रा: खरसावां पंचायत सचिवालय में बुधवार को जिला आयुष समिति सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच कर 260 लोगों के बीच आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी गई। शिविर का विधिवत उदघाटन खरसावां की मुखिया सुनिता तापे, ग्राम प्रधान खालिद खान ने किया। मौके पर सुश्री तापे ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये आयुष चिकित्सा पद्धति को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास औषधीय पौधे हैं। हम उन्हें पहचाने और उपयोग में लायें।

आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। इसका हमें अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये। इस चिकित्सा पद्धति के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं। इस पद्धति में आवश्यकता इस बात की होती है कि उपचार के दौरान हमारे द्वारा धैर्य और संयम रखा जाये। जबकि जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी (डीएमओ) डा. कृष्णा कुमार ने कहा कि मनुष्य का स्वास्थ्य एक ऐसा धन है, जिसको किसी से खरीदा नहीं जा सकता और सिर्फ अपने आहार, जीवन शैली पर निर्भर रहता है। वर्तमान समय में मानव अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो खुशहाल जिदगी यापन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने मन को कैसे नियंत्रित करता है। अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली के सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। उन्होंने बताया कि अगर मनुष्य रोजाना तीस मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करता है तो स्वस्थ जीवन यापन कर सकता है। इस दौरान आयुष चिकित्सक डा. डिम्पल कुंकल, डा. रामेश्वर मुंडा ने मरीजों के स्वास्थ जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जीवन शैली में सुधार लाने, सावधानी बरतने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य रूप से डीएमओ डा. कृष्णा कुमार, मुखिया सुनिता तापे, ग्राम प्रधान खालिद खान, आयुष चिकित्सक डा. डिम्पल कुकाल, डा. रामेश्वर मुंडा, योग शिक्षक भवानी शंकर साहु, सहिया सीमा बिरूवा, निला पडिहारी, प्रभा बोदरा, मनोवती नायक, संतोषनी प्रधान, रीना पात्रो, रेखा सांडगी आदि उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…