Advertisements
Spread the love

पूर्व विधायक स्वर्गीय हरीराम सरदार के 17 वी पुणतिथि में रक्तदान शिविर का आयोजन….

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन:पूर्व विधायक स्व. हाड़ीराम सरदार के 17 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास गाड़साई (चाकड़ी) में स्व. हाड़ीराम सरदार स्मृति समिति के संरक्षक मनोज कुमार सरदार के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 93 युनिट रक्तदान हुआ | ग्रामीण क्षेत्र होने के बाबजूद आस पास के रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया यह दर्शाता है कि आज लोग रक्तदान और रक्त की अहमियत को समझ चुके हैं यह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है, अब मरीजों को रक्त की उतनी कमी नहीं होगी |

Advertisements

इस अवसर पर आये हुए अतिथियों और समाजसेवियों ने स्व. हाड़ीराम सरदार के पुण्यतिथि पर श्रधांजलि अर्पित किये साथ ही रक्तदाताओं का हौसला अफ़ज़ाई किये | मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार ने कहा कि स्व. हाड़ीराम सरदार स्वच्छ ईमानदार और अपने जीवन के अंतिम समय तक लोगों की सेवा किये है, उनके पुण्यतिथि पर आयोजित यह रक्तदान शिविर से जरूरतमंद को रक्त मिलता है यही सच्ची श्रद्धांजलि है |

इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. ए. के लाल गणेश सरदार,जिला परिषद सुरज मंडल,सविता सरदार मुखिया देवी भूमिज, दुखनी माई सरदार, जयहरि सिंह मुण्डा,उज्जवल मंडल सुबध सरदार, विभिषण सरदार, सपन मित्रा,अचिन गोप, आशुतोष मंडल, शंकर मुण्डा, रंजीत सरदार दुलाल मंडल, मंगल पान, विवेक श्रीवास्तव, कमल नायक, हिरो सिंह सरदार राजु कुंडू, राहुल राय राहुल महतो,मनोज सरदार, हरे मोहन मंडल,जीतेन मुण्डा सुशिल सरदार अपूर्व मंडल,लखन मंडल, रत्नाकर महतो दिलीप मदिना,बासंती सरदार, जगत मंडल, उत्पल बोस प्रितम,करण भूमिज कार्तिक सरदार, साथ एमजीएम जमशेदपुर रक्त अधिकोष के — एवं आस पास के समाजसेवी लोग उपस्थित थे | कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के संरक्षक मनोज कुमार सरदार ने सभी का आभार व्यक्त किया है |