Advertisements
Spread the love

”सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ” अभियान का चाकुलिया में हुआ शुभ आरंभ…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

Advertisements

राज्य सरकार की पहल पर सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से ”सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ” अभियान के तहत गुरुवार को चाकुलिया मनोहरलाल उच्च विद्यालय +2 के प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो के नेतृत्व में बच्चों के द्वारा सिटी बजाकर अभियान का आगाज किया गया.

वहीं सिटी बजाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो ने बताया कि बच्चों को सिटी उपलब्ध कराई गई एवं एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने बताया की बच्चे नियमित विद्यालय आएं इस उद्देश्य से अभियान संचालित किया गया है.

You missed