Spread the love
ब्रेकिंग न्यूज ईचागढ़

ईचागढ़ में गांजा के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल…

ब्यूरो रिपोर्ट चांडिल :  ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव में पुलिस अधीक्षक सराईकेला को गुप्त सूचना मिली थी कि टीकर गांव में कार्तिक गोराई के घर पर गांजा है तथा उस गांजा का कारोबार क्षेत्र में करता है।

Advertisements
Advertisements

इसी सूचना पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रजवाड़ के नेतृत्व में एक टीम बनाकर उक्त जगह पर छापेमारी कर कर करीब छह किलो गांजा बरामद किया तथा कारोबारी कार्तिक गोराई को भी गिरफ्तार किया गया तथा सराईकेला न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं जानकारी देते हुए

थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस लगातार गस्ती कर रही है। इस तरह के कारोबार करने वाले व्यक्ति एवं जो भी लोग इस तरह के अवैध धंधा से जुड़े हैं सभी को पुलिस जेल भेजने का कार्य करेगी।

You missed