
पुलिया का बेरीकेटिंग तोड़ते हुए, बाइक सवार करीब, 20 फीट गहरी खाई में गिरा ,एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका थाना अंतर्गत पोटका से जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर दबाँकी पुलिया में बने बेरीकेटिंग तोड़ते हुए बाइक सवार दो युवक क़रीब 20 फीट गहरी खाई में गिर जाने से, एक युवक गंभीर रूप से घायल ओर दूसरा युवक की मृत्यु हो गई। वहीं मृतक युवक का पहचान पोटका के भुंमरी गांव के निवासी 17 वर्षीय वासुदेव सरदार के रुप में हुई है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पोटका पुलिस को दी गई जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से बाइक सवार दोनों युवाकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा वासुदेव सरदार को मृत घोषित कर दिया गया, साथ ही 22 वर्षीय अमरेंद्र सरदार गंभीर रूप से घायल था जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पोटका पंचायत के भूमरी गांव के रहने वाले हैं। यह दोनों युवक बाइक में सवार होकर जादूगोड़ा से अपना घर लौट रहे थे कि इस बीच बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया का वेरीकटिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई , जीसके कारण एक युवक की मौत हो गई ओर दूसरा गंभीर रूप से घायल । वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

