Advertisements
Spread the love

सोनाहातु के जंगल के समीप हथिनी ने जना बच्चा ग्रामीणों

का बना सेल्फी पॉइन्‍ट्‌ ……

बुण्डू – सोनाहातु थाना क्षेत्र के पापरिदा के समीप सालुकडीह के बड़ाबांध पर जंगली हाथीयों आज सुबह एक बच्चे को जन्म दिया ग्रामीणों ने हाथी के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब सामने पहुंचें तो देखा कि हथिनी ने एक बच्चे को जन्म दिया है और नन्हें हाथी को दुलार रही है

Advertisements

इस सुखद दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी वही कई लोगों ने हथिनी के बच्चे से सेल्फी लेने का भी कोशिश कर रहे थे । आसपास में लगभग चालीस की संख्या में हाथियों झुंड होने के चलते ग्रामीण सामने जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे । दूर से अपने -अपने स्माटफोन विडियो और तस्वीरें उतारने लगे कुछ देर में हाथीयों का सोनाहातु के हेसाडीह जंगल की ओर कुच कर गए। इस सुखद पल का अनुभव ग्रामीणों ने किया । कहा जाता है कि हाथी की जन्म और मृत्यु मानवजीवन में सुखद पल लाता है ।

You missed