Spread the love

विद्यालय के वार्षिक महोत्सव में शामिल होकर जिप सदस्य ने स्कूली बच्चों की हौसला अफजाई की…

सरायकेला संजय मिश्रा: इचागढ़ के गौरांगकोचा स्थित डीएवी एम पब्लिक स्कूल के वार्षिक महोत्सव में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती पिंकी मुर्मू, श्रीमती अनीता पारित, मधु सरदार, विद्यालय के अध्यक्ष भूषण मुर्मू, मनोरंजन महतो, गांधी झा, पंचायत समिति सदस्य कालीपद सरदार एवं विनोद मंडल के साथ शामिल हुए।

मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने स्कूली बच्चों को फुटबॉल के साथ-साथ बैडमिंटन खेल सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किये। और उन्हें मन लगाकर बेहतर शिक्षा हासिल करते हुए खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।