Spread the love

कोशिश समाजिक संस्था शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई के

साथ अस्थायी छठ घाट का निर्माण करेगी, निःशुल्क पूजन

समाग्री का भी करेंगें वितरण ….

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर शहर की सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान समाजिक कार्यो में एक कदम आगे है । जिसके तहत् मंगलवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक शिवशंकर सिंह ने इस वर्ष महापर्व छठ के मद्देनजर संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था विगत छह वर्षों से लगातार विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही है । सेवा कर अपनी सामाजिक भूमिका निभा रही है। सेवा की इस कड़ी में, छठ पूजा को लेकर शहर के दर्जनों छठ घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं अस्थायी छठ घाट निर्माण के साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क पूजन सामग्री का वितरणा किया जायेगा । उन्होंने बताया कि इन सेवा कार्यों को तीन चरणों में वर्गीकृत किया गया है। जिनमें प्रथम चरण के अंतर्गत स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए घाटों की वृहद पैमाने पर अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से साफ-सफाई, घाट तक आने वाले सड़कों के समतलीकरण एवं मरम्मती संबंधी कार्य किये जाएंगे। इसमें संस्था के सदस्यगण सेवा करेंगे। इसके अतिरिक्त, जरूरत के मुताबिक विभिन्न बस्तियों व कॉलोनियों में जेसीबी के माध्यम से अस्थायी छठ घाट का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में 200 जरूरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच सम्पूर्ण पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संस्था
ने सेवा शुल्क के तौर पर छोटी सी राशि तय की है। पूजन सामग्री के वितरण हेतु विभिन्न बस्तियों के जरूरतमंद व्रतधारियों की सूची बनाई जा रही है। संस्था के सदस्य उनके घर तक जाकर पूजन सामग्री प्रदान करेंगे।

Advertisements
Advertisements

You missed