Spread the love

चक्रधरपुर (दीप): चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त औंकार सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल सेंट्रल रेलवे द्वारा 28 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मुंबई में आयोजित की गई जिसमें दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से भाग लेते हुए चक्रधरपुर मंडल की 3 महिला एथलीटों द्वारा 3 पदक जीत कर चक्रधर पुर मंडल का नाम रोशन किया। महिला एथलीट प्रगति कुमारी शर्मा द्वारा 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, पूषन मुंडा द्वारा हाफ मैराथन दौड़ में रजत पदक और प्रियंका रावत द्वारा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया। ये तीनो महिला खिलाड़ी अब दिसंबर माह में होने वाले आल इंडिया पुलिस एथलेटिक मीट में भाग लेंगी। यहां यह बताते चले कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त औंकार सिंह सर खुद अच्छे एथलीट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डयूटी की व्यस्तता और अभ्यास की कमी के बावजूद खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया है, अगले वर्ष सभी को नियमित अभ्यास और तैयारी के साथ भेजा जाएगा ताकि पदकों की संख्या और बढ़ाई जा सके। रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल गर्व करता है अपने इन महिला खिलाड़यों पर।

Advertisements

You missed