Advertisements
Spread the love

चक्रधरपुर(दीप): रेलवे सुरक्षा बल के उत्थान दिवस के उपलक्ष पर चक्रधरपुर मण्डल के शेरशाह स्टेडियम में रेल सुरक्षा बल द्वारा परेड का आयोजन कया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर मण्डल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू ने परेड की सलामी ली। जिसमे एक महिला जवानों की टोली, एक पुरुष जवानों की टोली और एक कोरस कमांडो की टोली ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया। परेड कमांडर रणविजय प्रताप सिंह (थाना प्रभारी बंडामुण्डा) ने परेड का प्रतिनिधित्व किया। परेड समारोह में रे.सु.ब. के ट्रेनेड डॉग्स का प्रदर्शन तथा कोरस कमांडो के जवानों ने कमांडो -सो का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने परेड का नरीक्षण एवं सलामी लेने के बात रे.सु.ब. को स्थापना दिवस की बधाई दी एवं उपलब्धियों को अपने वक्तव्य से जाहिर किया। मुख्य अतिथि ने रे.सु.ब. के अधिकारियों और जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 159 अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र के साथ 15 सो रुपए का नगद पुरस्कार जिसकी कुल राशि 2,38,500/- रुपए है। विजय कुमार साहू द्वारा 15 अधिकारियों और जवानों को अपने हाथों से नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। परेड में शामिल हुए परेड कंटेनमेंट को 11,000 का नगद पुरस्कार साथ ही साथ कोरस कमांडो को 7000 और श्वान दस्ता को 5,000 नगद इनाम विजय कुमार साहू द्वारा दिया गया। इस समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीरंगम हररिस वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार पाठक वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक देवव्रत नंदी वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरूप दे वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता नीरज पांचाल उपस्थित रहे।

Advertisements

 

परेड के बाद समीक्षा बैठक:-

परेड के समाप्त होने के पश्चात चक्रधरपुर के ऑफिसर क्लब मैं सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह ने उपस्थित अधिकारी एवं जवानों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही उनके समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी दौरान एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 15 अधिकारियों एवं जवानों को पुरस्कृत किया गया।

You missed