Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: अज्ञात मोटरसाइकिल के टक्कर से 11 वर्षीय बालक गिरकर हुआ घायल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित हाटचाली रोड में रविवार को अज्ञात मोटरसाइकिल से टकराकर 11 वर्षीय बच्चा शेख आहिल गिरकर घायल हो गया. इस दौरान मौका पाकर बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से बच्चे को अलग के लिए निजी क्लीनिक में पहुंचाया. जहां डॉ सुरेश चंद्र महतो ने घायल बच्चे का इलाज किया और बच्चे का सिटी स्कैन कराने की नसीहत दी. इसकी सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मोहम्मद गुलाब, कृति महतो, गाबला दत्ता क्लीनिक पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली और डॉ सुरेश चंद्र महतो से बेहतर इलाज करने का आग्रह किया.

Advertisements