श्याम महोत्सव को लेकर सरायकेला नगर क्षेत्र की हुई विशेष
साफ-सफाई……
सरायकेला। शनिवार को आयोजित होने वाले श्री श्याम वार्षिक महोत्सव को लेकर सरायकेला नगर क्षेत्र की विशेष साफ सफाई की गई। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह की देखरेख में सफाई कर्मियों ने नगर क्षेत्र के मुख्य सड़क मार्ग और उसके आसपास की साफ सफाई की।
Advertisements

Advertisements

मौके पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की गई। और ठोस कूड़े करकट एवं प्लास्टिक को खुली नालियों में नहीं फेंकने का अनुरोध किया गया।

