
चाकुलिया: सनातनी युवा मंच के महा रक्तदान शिविर में 90 यूनिट रक्त संग्रह, विधायक समीर मोहंती ने पूजा पंडाल का उद्घाटन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सनातनी युवा मंच की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर महा रक्तदान शिविर सह दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंच के संरक्षक सह विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. उन्होंने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस दौरान रक्तदान शिविर में कुल 90 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. उद्घाटन समारोह से पूर्व सनातनी युवा मंच के सदस्यों ने विधायक समीर मोहंती समेत उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.


समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने दुर्गा पूजा के द्वितीय वर्ष के अवसर पर चाकुलिया वासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि माता दुर्गा की क्षेत्र के युवाओं पर विशेष कृपा है. सनातनी युवा मंच ने अपनी शुरुआत से ही बेहतर कार्य किया है और भविष्य में भी मंच इसी तरह सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में आगे बढ़ता रहेगा. विधायक ने तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किए गए दुर्गा पूजा पंडाल की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने मंच के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की.


इस अवसर पर जगन्नाथ महतो, साहेबराम मांडी, राजा महतो, गौतम दास, आलोक लोधा, मोहन माइती, संजय घोष, राजेश नामाता, मंच के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष राज मिश्रा, सचिव साइमंस कुमार, सह सचिव विक्रम बारीक, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष पिंटू साहा, मुकेश सिंह, अंशु महतो, दुर्गा महतो, सोनू सिंह, ललित सिंह, अशोक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
