Advertisements

चाकुलिया: बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
सावन माह में बाबा वैद्यनाथ धाम की जलाभिषेक को लेकर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागा बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर गुरुवार को कांवड़ियों का एक जत्था ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. यह जत्था बोल बम के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण में प्रस्थान किया. इस जत्थे में राजीव तिवारी, संतोष कुमार, राजू गोप, पीताम्बर राम, अपु दास, धर्मेंद्र कुमार, अजय पाल समेत कई अन्य भक्त शामिल थे.
Advertisements


सभी भक्तों ने एकजुट होकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की, जिससे पूरे क्षेत्र उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बन गया.

