Spread the love

धुर्वा के पुराने विधानसभा सभागार में होगा संगठन सृजन अभियान का आयोजन

Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय ददई दुबे के निधन के कारण पहले 12 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब यह कार्यक्रम शनिवार, 19 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा “संगठन सृजन अभियान” के तहत किया जा रहा है। यह आयोजन पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा, रांची में होगा। पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से इस सत्र में जिला कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे। सत्र के दौरान नियुक्ति-पत्रों का वितरण, प्रशिक्षण और संगठनात्मक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की जाएगी। दूसरा सत्र – दोपहर 1:00 बजे से इसमें रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर विचार किया जाएगा।
कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव उपनेता राजेश कच्छप कांग्रेस कोटे के मंत्री व विधायकगण भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।