Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा में ग्रामीणों का उमड़ा जनसैलाब, विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना की

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के सोनाहारा स्थित खोड़ीपाहाड़ी पहाड़ पूजा में शनिवार को खोड़ीपाहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के नेतृत्व में पहाड़ पूजा संपन्न हुआ. इस दौरान पूजा करने के लिए रेंगड़पाहाड़ी, सोनाहारा, सालुआडीह, कदमाशोली, बढ़शोल, कालिदासपूर, मालकुंडी, सितबड़िया, भालूकापाहाड़ी, हथियाशोली, आमलागुड़ा और लुआग्राम समेत 12 मौजा के ग्रामीणों ने खोड़ीपहाड़ी पहाड़ की पूजा कर क्षेत्र में अच्छी बारिश और गांव की खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर पूजारी मिहिर सरदार ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई. पहाड़ पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. पहाड़ पूजा के अवसर पर खोड़ीपहाड़ी पहाड़ के नीचे मेला का आयोजन किया गया. मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी थी. ग्रामीण पूजा कर मेला का भी लुत्फ उठाया. वहीं रविवार को भी पहाड़ पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती खोड़ीपहाड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

Advertisements
Advertisements

ज्ञात हो कि विधायक समीर मोहंती के पहल से वन विभाग के तहत लगभग 3 करोड़ की लागत से खोड़ीपहाड़ी में सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है.

इस दौरान संबोधित करते हुए विधायक समीर महंती ने कहा कि खोड़ीपहाड़ी क्षेत्र के लिए धरोहर है. समाज के युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति का संरक्षण करें. विधायक ने कहा की खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा क्षेत्र के लोगों के आस्था और संस्कृति से जुड़ी है. कमेटी हर वर्ष पूजा का आयोजन कर अपनी आस्था और संस्कृति को संरक्षण करन का सराहनीय कार्य करती है.

इस मौके पर कमिटि के अध्यक्ष रूपचांद हाँसदा, सचिव रूद्र प्रताप महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद जगन्नाथ महतो, अमर हाँसदा, बैधनाथ माहाली, राजेश्वर महतो, श्यामल कुमार महतो, मथुर चन्द्र महतो, धर्म दास हाँसदा, अर्जुन गोप, राजेन सोरेन, तपन टुडू, सुनील वरण घोष, हरेन माहाली, पूर्णचंद्र हाँसदा, बासु महतो, अरूण हाँसदा, सुनील सोरेन, असित कुमार करुणामय, संजय राणा, डमन महतो, सुबोध मुर्मू, कृष्ण पद महतो, गोराचांद सोरेन, दशरथ माहाली, रतन गोप, भानु माहाली, परितोष गोप, मोहित महतो, प्रसन्नजीत माहाली, खीरोद गोप, रमेश मुण्डा, बासु सोरेन, लखीराम माहाली, राजेश गोप, देवेंद्र गोप, संग्राम टूडू आदि उपस्थित थे.

You missed