Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ महा रक्तदान शिविर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन (धर्मशाला) में मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. यह महा रक्तदान शिविर स्व. प्रदीप लोधा एवं स्व. प्रवीण लोधा की पुण्य स्मृति में, श्रीमती सरिता लोधा एवं‌ गोपी कृष्णा के सौजन्य से संयोजित किया गया. इसमें 90 रक्तवीरों ने पंजीयन कराया, सभी तरह की जाँच के उपरान्त कुल 67 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके मानवता के हित में अद्वितीय मिशाल पेश की. जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन जमशेदपुर की टीम डॉ. निर्जला झा, डॉ. विशाल लोधा, डॉ. नवीन लोधा के द्वारा यह कार्य संपन्न कराया गया. इस अवसर पर सुनील मुखर्जी ने थेलिसीमिया पर वेबिनार करके उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक किया तथा विवाह से पूर्व वर-वधू की जाँच करवाने की सलाह दी, ताकि उनके बच्चों को इस रोग से बचाया जा सके.

Advertisements

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति से चंदा रुँगटा, राजश्री रुँगटा, रीता लोधा, उमा लोधा, बबिता रुँगटा, सरोज रुंँगटा नीता झुनझुनवाला, रीना केड़िया, सुमन लोधा, पूजा लोधा, मुस्कान रुँगटा, संगीत भारतीय, रेनू शर्मा, ममता शर्मा, सुमिता रुँगटा, हेतल लोधा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई. वहीं मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा से विवेकानन्द लोधा, माधव रुँगटा, विकास‌ अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, रोहित लोधा, अमितेश रुँगटा, सुमित शर्मा, विक्रम लोधा, मोहित लोधा, अमर लोधा, अभिषेक अग्रवाल, सत्यम लोधा, भार्गव लोधा, आशुतोष पसारी, आशीष रुँगटा, प्रशांत रुँगटा, चिन्मय शर्मा, उमंग पसारी, गौरव लोधा, अमित अग्रवाल, अध्ययन अग्रवाल, तीर्थ लोधा आदि ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया.

You missed