Advertisements


इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल होकर अआम लोगो को स्वच्छता का पाठ पढाया। कार्यक्रम के दौरान आसपास के बस्ती वालों को भी नेताओं द्वारा सफाई के महत्व के बारे में समझाया गया तथा उनसे गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना था कि भारत स्वच्छ बने। इसको लेकर बड़े पैमाने पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उन लोगों ने भी जिले के विभिन्न हिस्सों में साफ सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह,राजकुमार सिंह,रवि सतपती,उदय सिंहदेव व कृष्णा राणा समेत अन्य उपस्थित थे।