
चाकुलिया: नगर पंचायत कार्यकाय में मल कीचड के निपटान, उपयोगिता एवं संचालन और रख-रखाव को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वयं सहायता समूहों का मल कीचड के निपटान, सुविधा की उपयोगिता एवं उपचार, एफएसटीपी के संचालन, रख-रखाव को लेकर सिटी मैनेजर अनंत खलको की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान सिटी मैनेजर अनंत खलखो प्रभात मिंज की उपस्थिति में स्वच्छता के विभिन्न आयामों तथा फिकल सल्ज एवं सेप्टएज मैनेजमेंट विषय पर विस्तृत चर्चा की गई. स्वयं सहायता समूहों को फिकल सल्ज का सही निपटान की समस्त प्रक्रिया तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन में स्वसहायता समूहों के जन जागृति, नागरिकों के मध्य सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया. व्यवसाय के अवसरों की पहचान और उससे जुड़े लाभ करते हुवे बिजनेस मॉडल बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही आगामी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सभी के बढ़ चढ़कर सहभागिता का आग्रह किया गया. इस दौरान टीसू- नीड्स की टीम के द्वारा सत्रों का सहजीकरण किया गया.


