
मिलन चौक हेसल में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन, भव्य आयोजन का लिया निर्णय

✍️ Arjun Kumar Pramanik
राँची/अनगड़ा । बुधवार को मिलन चौक हेसल में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली की अध्यक्षता में हुई तथा संचालन सुरज नारायण महतो ने किया। बैठक में श्री श्री दुर्गा पूजा के सफल आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष गोवर्धन महतो ने कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर बार की तरह भव्य और आकर्षण का केंद्र रहेगी तथा टाटा सिल्वर क्षेत्र में इसे विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। आसपास के मंझिला टोली, मासु, जमुवारी, हेसल, उलातु और मानकिदीपा गांवों का दौरा कर सहयोग हेतु आमंत्रण दिया जाएगा। समिति में अध्यक्ष गोवर्धन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुधांशु कुमार महतो, उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो, विजय महतो, अर्जुन राम, जितेन्द्र महतो, सचिव सूरज नारायण महतो, सह सचिव मनीराम महतो, प्रदीप महतो, शिवनारायण महतो, कोषाध्यक्ष लालमोहन महतो, सह कोषाध्यक्ष मुकेश महतो, मुख्य संरक्षक गबेश्वर महतो, संरक्षक सखीचंद महतो, वकील महतो, अजित महतो, रामनाथ करमाली, देवराज पाहन, मदरा मुण्डा, सहजनाथ महतो, बीरेंद्रनाथ महतो, इंद्रनाथ साहू, करीनाथ महतो, रामटहल महतो (मुलु), संतोष महतो, राजनारायण महतो तथा कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र महतो, मनोज महतो, अमित महतो, संजय कुमार, गंगाराम महतो, राजू बड़ाईक, भोला प्रजापति, योगेंद्र कुमार शामिल हैं। बैठक में गवेश्वर महतो, मदरा मुण्डा (पंसस), रामनाथ करमाली (ग्राम प्रधान), देवराज पहान, सखीचंद महतो, गोवर्धन महतो, जगरनाथ महतो, सुरज नारायण महतो, अर्जुन राम, पुजारी लक्ष्मण महतो, बिरेंद्र महतो, लालमोहन महतो, वकील महतो, मनोज महतो, सुधांशु कुमार महतो, सहजनाथ महतो, संतोष महतो, प्रदीप कुमार महतो, मूलु महतो, मनीराम महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पूजा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

