Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भाजपा के सक्रिय नेता जगन्नाथ महतो ने पत्नी संग थामा झामुमो का दामन, सियासी हलचल तेज

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भाजपा के सक्रिय नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने अपनी पत्नी एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली. रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने औपचारिक रूप से झामुमो का दामन थामा. इस दौरान केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने दोनों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन में पूरी जिम्मेदारी और सम्मान देने का भरोसा दिलाया. इस राजनीतिक बदलाव के पीछे कारण बताते हुए जगन्नाथ महतो ने कहा कि वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा बहरागोड़ा के विधायक समीर महांती की कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया.

Advertisements

सूत्रों के अनुसार जगन्नाथ महतो को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का करीबी माना जाता रहा है और वे पिछले एक दशक से अधिक समय तक भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

You missed