
चाकुलिया: एआईटीटी का निकला रिजल्ट, स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज के छात्र ने राज्य का नाम किया रौशन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
अखिल भारतीय व्यावसायिक वार्षिक परीक्षा (एआईटीटी) 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसमें चाकुलिया नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज के ट्रेनीज ने फिर से एक बार संस्थान के साथ साथ अपना ओर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सत्र 2023-25 के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी विक्रम बास्के ने इस वर्ष के वार्षिक परीक्षा में 600 में 597 अंक लाकर अपने जिले के साथ साथ झारखण्ड राज्य का नाम भी रोशन किया है. उन्होंने 99.50% रिकॉर्ड अंक लाकर इस संस्थान से अब तक का सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है. इसके पहले इस संस्थान से सत्र 2022-24 में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के ही अंशु वैद्य ने 99.33% अंक लाकर रिकॉर्ड क़ायम किया था. परन्तु विक्रम बास्के उनके रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ चुका है. इसके अलावा फिटर ट्रेड के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी संजीव गिरी, ओर इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष के संजय गिरी ने भी सीबीटी परीक्षा में पूरे 150 में 150 अंक लाने का गौरव प्राप्त किया है ओर वे दोनों भी क्रमशः 99% ओर 98.66% प्रतिशत अंक लाए हैं. उसके अलावा कोपा ट्रेड में बासूमती मुंडा 95%, वेल्डर ट्रेड में राम चंद्र टुडू 95.5% और फीटर द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थी मार्शल हांसदा भी 94% अंक लाकर अपने संस्थान में टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. ज्ञात हो कि इस सत्र इस संस्थान से कुल 190 प्रशिक्षणार्थियों ने एआईटीटी वार्षिक परीक्षा में अंश ग्रहण किया था जिसमें से कुल 187 प्रशिक्षणार्थि 98.42% से उत्तीर्ण होकर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है. प्रशिक्षणार्थियों के इस सफलता से संस्थान के प्राचार्य तरुण कुमार मोहंती काफी उत्साहित है. उन्होंने कहा कि हमारा संस्थान कभी भी अनुशासन ओर तकनीकी शिक्षा से समझौता से नहीं किया है जिसका परिणाम आज आप सभी के समक्ष नजर आ रहा है. उन्होंने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को आशीर्वाद के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना किया ओर इस बात से अस्वस्थ किया कि बहुत जल्द अपने ट्रेड से टॉपर हुए प्रशिक्षणार्थियों को विशिष्ट अतिथि के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा.

Related posts:

