Advertisements

चाकुलिया बीडीओ ने घुमघुम कर 13 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया…
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया अंचलाधिकारी सह बीडीओ प्रभार उपेंद्र कुमार ने गुरुवार की शाम घूम घूम कर चाकुलिया रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड, नया बाजार चौक, बिरसा चौक और हॉस्पिटल में 13 जरूरतमंद वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.
इस दौरान बीडीओ प्रभार उपेंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित रूपरेखा के तहत गरीब लोगों को मदद की जाती है. कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है. ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया जाता है. उन्होंस बताया की ठंड के बढ़ते मौसम को देखते हुए गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है. इस मौके पर प्रशांत बेरा, भगवान पाट पिंगुआ आदि मौजूद थे.
Advertisements

Related posts:

