Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नारायण दास रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नारायण दास रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रिय गोपाल मंडल शामिल हुए. इस दौरान समारोह में इस वर्ष की मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 छात्राओं को सम्मानित किया गया. इनमें प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा रीमा टुडू , द्वितीय स्थान पाने वाली मालती सोरेन एवं तृतीय स्थान पाने वाली सैफाली टुडू को पुरस्कार स्वरूप कप एवं प्रसस्तिपत्र प्रदान किया गया. इस बीच शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच हो रहे मीटिंग में बच्चों के प्रति हो रही उदासीनता पर भी जोर दिया गया. समारोह का संचालन सामाजिक विज्ञान के शिक्षक चन्द्रिका बर्णवाल ने किया.

Advertisements

समारोह को संबोधित करते हुए प्रिय गोपाल मंडल ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है.

समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोमाई मांडी ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ– साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है.

इस मौके शिक्षक सुलता कुमारी, सुभद्रा कुमारी, मुकुल पॉल, गीता बेरा पूर्णिमा बेरा, फुनगी मुर्मू आदि उपस्थित थे.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित