
चाकुलिया: कमारीगोड़ा में प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने चलाया घर-घर जनसंपर्क अभियान, की मतदाताओं से मुलाकात
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने कामारीगोड़ा क्षेत्र में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और विकास के मुद्दों पर समर्थन की अपील की.


जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कई स्थानों पर महिलाओं व युवाओं ने उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी निभाई. प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है.

उन्होंने लोगों से आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जीत के बाद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी.

इस जनसंपर्क अभियान में परिमल दास, शंकर गोस्वामी, राणा गोप, शंकर नाथ, लाल दास, मुन्ना भारती, दुर्गा पाल, मायनों हांसदा, काजल महाकुड़, डोली मुर्मू, मौमिता माईती, शुक्ला बेरा, शकुंतला महतो, संजय दास, संजय पासवान, तूफान दास, बासुदेव दास, महावीर दास, राजू भारती, तुषार दास, संदीप गोप, दिलीप गोप, असित दास, सागर सिट, सुकुमार दास, मोहन गोप और नारायण दास सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

Related posts:

