Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बच्चो को सिखाया गया आग बुझने के विभिन्न विधियों का व्यवहारिक रूप

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को अग्निशामक के सेफ्टी ऑफिसर गौतम कुमार और शिवशंकर यादव ने बच्चो के बीच आग बुझने के विभिन्न विधियों को व्यवहारिक रूप से बताया गया. इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की आग को तीन भागों में बंटा गया है. वर्ग ए में ज्वलनशील पदार्थ जैसे लकड़ी, गत्ता, कागज, कपड़ा, टायर आदि की आग शामिल है. वर्ग बी में ज्वलनशील तरल पदार्थ जैसे ईंधन, गैसोलीन, केरोसिन, श्वेत-स्पिरिट आदि शामिल हैं. वर्ग बी में ज्वलनशील गैसें शामिल हैं जैसे इथेनॉल, प्रोपेन, ब्यूटेन, एसिटिलीन आदि शामिल है. वर्ग सी में विद्युत आग शामिल है. इस दरमियान आग बुझने के तरीकों को बताते हुए कहा कि छोटी आग को गीले कंबल या बोरी से बुझाया जा सकता है. यह ऑक्सीजन को जलती हुई सामग्री तक पहुँचने से रोकता है. कभी-कभी आग बुझाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग किया जाता है. आग बुझाने का तीसरा तरीका ऊष्मा को हटाना है. उन्होंने प्रयोगात्मक तरीके से सभी बच्चों को दिखाया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक, सभी शिक्षक एवं अन्य शामिल थे.

Advertisements