चाकुलिया: लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित कर किया गया दो मिनट का मौन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को राज्यसभा सांसद सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा आयोजित कर शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर गुरुजी के आत्मा की शांति की कामना की और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, शिक्षक गोविंद गोप, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, संदीप बेरा, अरुण कुमार महतो, शिक्षिका राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, जानती मुर्मू, बासंती मुर्मू आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:
जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार एवम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 73वां ज...
SARAIKELA : उपायुक्त ने जिले के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के प्रथम तीन टॉपर प्रतिभाओं को किया सम्मानित ...
बामनी गांव पहुंचे कुड़मी सेना के केन्दीय महासचिव, कहा की पुलिस ने रिस्तादारों और निदोष पर चलाई कानूनी...

