
चाकुलिया: कांग्रेस पार्टी ने किया कालियाम और सिमदी में पंचायत कमिटी का गठन, संगठन मजबूती पर की चर्चा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत और सिमदी पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायत कमिटी का गठन किया गया. प्रखंड पर्यवेक्षक के के शुक्ल और प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा के पिछले चार दिनों से पंचायत के विभिन्न गावं का दौरा किया था. इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने सिमदी पंचायत कमिटी के अध्यक्ष मनोज कुमार महतो और कालियम पंचायत कमिटी के अध्यक्ष हरीश राणा को बनाया गया. उसके साथ ही दोनों पंचायत में कमिटी का गठन कर दिया गया. इस संबंध में पर्यवेक्षक के के शुक्ल ने बताया की 15 सितंबर तक पूरी पंचायत में बूथ कमेटीयों का गठन कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव मे पुरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी. इस अवसर पर कई घरों कांग्रेस झंडे भी लगाए गए.

इस मौके पर हरीश राणा, मृत्युंजय मंगराज, अशोक कुमार राणा, बंकिम महतो, शंकर नायक, ओमिओ राणा, शक्ति प्रामाणिक, कृष्णा राणा, द्रोणाचार्य राणा, मनोज कुमार महतो, जया दास आदि उपस्थित थे.

