Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न, युवाओं ने बिरसा चौक में जमकर की आतिशबाजी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार लगातार जीत हासिल की है. इसको लेकर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों ने बिरसा चौक में जमकर जश्न बनाया. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दर्शकों का जोश बढ़ता गया और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा. भारत की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा तो क्रिकेट प्रेमी झूम उठे. लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई.

Advertisements

 

अभिषेक शर्मा ने जैसे ही आखिरी विकेट लिया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. भारत एक बार फिर विश्व विजेता बना और एक नया रिकॉर्ड बना दिया. इससे पूरे भारतवश के लोगों में ख़ुशी की लहर है. भारत की जीत पर 140 करोड़ लोगों ने भारत की जीत पर ख़ुशी जताई.

भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है. इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी. सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है.