Advertisements
Spread the love

 

 

सांसद विद्युत वरण महतो रखा माइन्स रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के नए ठहराव का शुभारंभ कर, हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

Advertisements

 

पोटका संवाददाता-अभिजीत सेन

पूर्वी सिंहभूम जिले के यात्रियों के लिए एक बड़ी रेल सुविधा की शुरुआत हुई है। शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने रखा माइन्स रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस (पूरी–योग नगरी ऋषिकेश–पूरी) के नए ठहराव का विधिवत शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
राखामाइंस और आसपास के इलाकों के लोगो लंबे समय से उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे। इस मांग के पूरा होने से स्थानीय यात्रियों में खुशी की लहर है। शनिवार को जब ट्रेन पहली बार यहां रुकी तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और यात्री स्टेशन परिसर में मौजूद रहे। लोगों ने उत्साह के साथ ट्रेन का स्वागत किया और सांसद का आभार जताया।
इस कार्यक्रम में रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनीष गोयल, निशांत कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारी, DRUCC के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यात्रियों को मिलेगी लंबी दूरी की सीधी सुविधा

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि उत्कल एक्सप्रेस का राखामाइंस स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को दूर-दराज के शहरों की यात्रा के लिए दूसरे स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक यात्रा होगी आसान

उत्कल एक्सप्रेस के इस नए ठहराव से अब यात्रियों को सीधे पूरी और योग नगरी ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए रेल यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

You missed