
चाकुलिया: ठोस अपशिष्ट मेनेजमेंट प्लांट में डीएलएसए सेक्रेटरी धर्मेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया हवाई पट्टी से सटे ठोस अपशिष्ट मेनेजमेंट प्लांट में रविवार को डीएलएसए सेक्रेटरी धर्मेंद्र कुमार और घाटशिला सिविल कोर्ट के एसजीएम अशोक कुमार प्लांट का जांच करने पहुंचे. हाई कोर्ट में पीआईएल याचिका दायर करने पर हाई कोर्ट ने जांच का आदेश जारी किया था. इस आलोक में डीएलएसए सेक्रेटरी ने कचड़ा प्लांट की जांच की. पदाधिकारी ने जांच के दरम्यान मशीन चलाने को कहा. कचड़ा प्लांट में बिजली नहीं होने के कारण जरनेटर चालू किया गया. लेकिन जरनेटर से कंपोज मशीन चालू हुआ और ब्रिक मशीन चालू नहीं हुआ तो पदाधिकारी भड़क उठे. इसके बाद डीएलएसए सेक्रेटरी पूरे प्लांट का निरीक्षण किया. इस संबंध में डालसा के सचिव धर्मेद्र कुमार ने बताया कि हाई कोर्ट से कचड़ा प्लांट का जांच करने हेतु निर्देश मिला था. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट माननीय उच्च न्यायालय को सौंप देंगे. इस मौके पर एसआई अजित कुमार, संतोष दे, चिन्मय महापात्र, चमकलता महतो, असीम नाथ, गौरभ शर्मा, लिटा मुर्मू, अंबुज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.


