Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन नियमित भुगतान करने को लेकर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बीडीओ से मिले

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा से मुलाकात कर कई महीनों से वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया. इस दौरान डॉ गोस्वामी ने कहा कि विगत कई महीनों से वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन नियमित भुगतान न होने के कारण बुजूर्गों काफी आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. चाकुलिया प्रखंड के 20 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले लाभुक पेंशन की आस में प्रतिदिन बैंकों का चक्कर काट रहे हैं. उन्होंने कहा कि नियमित वृद्धावस्था पेंशन भुगतान के मामले में सरकार को सहानुभूति रवैया अपनाना चाहिए. साथ ही डॉ गोस्वामी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से विभिन्न पंचायतों में फर्जी ढंग से नाम दर्ज कराकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हड़पने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि बेंद पंचायत में 1 भी मुस्लिम परिवार निवास नहीं करता परन्तु फर्जी दस्तावेज के आधार पर वहां 1 मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि प्राप्त कर रही है.

Advertisements

इस मौके पर भाजपा नेता साधन मल्लिक, चंडीचरण मुंडा, दिलीप महतो, महादेव महतो, चंचल मंडल, संदीप चांद, बनमाली दास, शंकर गोस्वामी, राणाप्रताप गोप, परिमल दास, रोहित पति आदि उपस्थित थे.

You missed